1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया कॉलेज में गोलीबारी में एक मरा, एक घायल

कैलिफोर्निया कॉलेज में गोलीबारी में एक मरा, एक घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 04, 2015 02:18 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 02:18 pm IST

लॉस एंजिलिस: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित एक कॉलेज परिसर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सैक्रामेंटो के पुलिस प्रमुख सैम सोमर्स ने एक ट्वीट

कैलिफोर्निया कॉलेज...- India TV Hindi
कैलिफोर्निया कॉलेज में गोलीबारी में एक मरा, एक घायल

लॉस एंजिलिस: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित एक कॉलेज परिसर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सैक्रामेंटो के पुलिस प्रमुख सैम सोमर्स ने एक ट्वीट में कहा, परिसर मुक्त करा लिया गया है, जांच जारी है । उन्होंने कहा कि एकमात्र संदिग्ध फरार है। पुलिस ने कल कहा कि सामुदायिक संस्थान सैक्रामेंटो सिटी कॉलेज में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से थोड़ा पहले गोलीबारी की घटना हुई ।

पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध आदमी पैदल भागते देखा गया। छात्रों ने कहा कि हिंसा, और संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस के अभियान ने परिसर को हिलाकर रख दिया। अमेरिकी शहरों में गोलीबारी की घटनाएं आए दिन की बात हो गई हैं। इनमें से कई घटनाएं बहुत ज्यादा प्रकाश में नहीं आ पातीं। द ब्रैडी कैंपेन टू प्रीवेंट गन वायलेंस के अनुसार अमेरिका में हर रोज 31 अमेरिकियों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश