1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: बुजुर्ग सिख पर हमला करने वाले किशोर ने कोर्ट में किए अश्लील इशारे

अमेरिका: बुजुर्ग सिख पर हमला करने वाले किशोर ने कोर्ट में किए अश्लील इशारे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2018 04:53 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 04:53 pm IST

कैलीफोर्निया के मैंटिका में 18 वर्षीय टायरोन मैकएलीस्टर नामक इस किशोर और उसके 16 वर्षीय एक दोस्त ने साहिब सिंह नट पर हमला किया था एवं उनपर थूका था।

California police chief's son Tyrone McAllister charged with beating Sikh | Manteca Police Dept- India TV Hindi
California police chief's son Tyrone McAllister charged with beating Sikh | Manteca Police Department

न्यूयार्क: अमेरिका के कैलीफोर्निया में 71 साल के एक सिख पर हमला करने वाले पुलिस चीफ के बेटे को अपनी हरकत पर शायद कोई शर्मिंदगी नहीं है। बुजुर्ग सिख पर नृशंस हमला करने के आरोपी पुलिस प्रमुख के इस किशोर बेटे ने अदालत में पेशी के दौरान हंसते हुए अश्लील इशारे किए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाथों में हथकड़ी लगे होने के बावजूद उसके चेहरे पर शर्मिंदगी का कोई निशान मौजूद नहीं था। इस किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बुजुर्ग सिख पर हमले को अंजाम दिया था। 

सिख को बुरी तरह किया था अपमानित

पिछले हफ्ते कैलीफोर्निया के मैंटिका में 18 वर्षीय टायरोन मैकएलीस्टर नामक इस किशोर और उसके 16 वर्षीय एक दोस्त ने साहिब सिंह नट पर हमला किया था एवं उनपर थूका था। यूनियन सिटी पुलिस प्रमुख डैरिल मैकएलीस्टर के बेटे टायरोन और उसके दोस्त पर डकैती के प्रयत्न, वृद्ध के साथ गाली-गलौज एवं उनपर घातक हथियार से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को टायरोन अदालत में पेश हुआ। 


कोर्ट में किए भद्दे इशारे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के दौरान उसने चिढ़ाने के इरादे से अंगुलियों की विशेष आकृति बनाकर कैमरामैन की तरफ इशारा किया। उसने हंसते हुए दोबारा ऐसा इशारा किया। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी लगी थी। उसे दोषारोपण के लिए पेश किया गया था और उसे जमानत भी नहीं मिली। CCTV कैमरे के मुताबिक, नट जब सुबह टहलने निकले तब इन दोनों ने उनपर हमला किया था। जांचकर्ता यह तय करने में जुटे हैं कि दोनों के विरुद्ध नस्ली नफरत के अपराध का आरोप बनता है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश