1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया: जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई

कैलिफोर्निया: जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2017 01:15 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 01:15 pm IST

कैलिफोर्निया में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और हजारों लोगों ने अपना घर छोड़कर आसपास के इलाकों में शरण ली है।

California The number of people killed in the forest fire...- India TV Hindi
California The number of people killed in the forest fire rose to 15

सेंटा रोजा: कैलिफोर्निया में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और हजारों लोगों ने अपना घर छोड़कर आसपास के इलाकों में शरण ली है। सोनोमा काउंटी में करीब 1,75,000 आबादी वाले सेंटा रोजा निवासी कार्मिक प्रशिक्षक जैक डिक्सन ने कल कहा, घर जलकर बर्बाद हो गए और अब वे राख में तब्दील हो गए हैं। (बांग्लादेश: शेख़ हसीना, चीफ़ जस्टिस में ठनी, भेजे गए छुट्टी पर)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया में लगी इस आग को बड़ी आपदा घोषित किया है और पश्चिमी राज्य में जंगलों में 17 जगह लगी आग से निपटने के लिए संघीय विाीय मदद तथा संसाधन मुहैया कराने की घोषणा की है।

गवर्नर जेरी ब्राउन ने आठ काउंटी में आपात स्थिति की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आग बुझााने के लिए हजारों अग्निशमनकर्मी तैनात किए गए हैं। सोनोमा काउंटी में आग लगने से आठ लोगों के मरने की खबर है। मेंडोकिनो काउंटी में तीन, नापा काउंटी में दो और यूबा काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हुयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश