1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का संसद परिसर में निधन

कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का संसद परिसर में निधन

 Reported By: IANS
 Published : May 03, 2018 09:32 am IST,  Updated : May 03, 2018 09:32 am IST

ब्राउन के निधन के बाद बुधवार दोपहर सभी सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स में इकट्ठा हुए और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी...

gord brown- India TV Hindi
gord brown

ओटावा: कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का बुधवार को संसद परिसर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राउन (57) 2004 से कंजरवेटिव पार्टी के सांसद रहे।

उन्हें अपने ओटावा कार्यालय में मृत पाया गया। ऐसा माना जा रहा कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। ब्राउन अपने पीछे पत्नी क्लॉडाइन और दो बेटों चांस और ट्रिस्टन को छोड़ गए हैं।

ब्राउन के निधन के बाद बुधवार दोपहर सभी सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स में इकट्ठा हुए और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश