1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भीड़ पर चढ़ी अनियंत्रित कार, 15 लोग घोयल

भीड़ पर चढ़ी अनियंत्रित कार, 15 लोग घोयल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 19, 2018 01:30 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 01:30 pm IST

रियो डी जेनेरियो के कोपाकबाना समुद्र तट के किनारे पर बने पथ पर बृहस्पतिवार की शाम एक अनियंत्रित वाहन के चढ़ जाने से वहां घूम रहे कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

Car plows into crowd on Copacabana Beach- India TV Hindi
Car plows into crowd on Copacabana Beach

रियो डी जेनेरियो: रियो डी जेनेरियो के कोपाकबाना समुद्र तट के किनारे पर बने पथ पर बृहस्पतिवार की शाम एक अनियंत्रित वाहन के चढ़ जाने से वहां घूम रहे कम से कम 15 लोग घायल हो गए। (यूरोप में भीषण तूफान, दो दमकलकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत )

ब्राजील सैन्य पुलिस ने ई-मेल के जरिए दिए गए बयान में बताया कि ऐसे कोई संकेत नहीं मिलते कि यह कोई आतंकी घटना है। यूरोप और अमेरिका के कई शहरों में इस तरह की आतंकी घटनाएं सामने आईं हैं जिनमें किसी वाहन को भीड़ पर चढ़ा दिया गया हो।

पुलिस के बयान के मुताबिक पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने पुलिस को बताया कि उसने शराब नहीं पी थी बल्कि कार पर से नियंत्रण खो दिया था। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि वह मिरगी से पीड़ित है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने घायलों में कम से कम एक बच्चे के भी शामिल होने की बात कही है। इन सभी को उसी वक्त प्राथमिक उपचार दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश