1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की जासूसी करने वाले चीनी इंजीनियर को 38 महीने की कैद

अमेरिका की जासूसी करने वाले चीनी इंजीनियर को 38 महीने की कैद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2020 08:56 am IST,  Updated : Nov 19, 2020 08:56 am IST

न्याय विभाग ने बताया कि वाई सुन (49) टक्सन में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पिछले 10 साल से ‘रेथियॉन मिसाइल एंड डिफेंस’ के साथ काम कर रहा था।

अमेरिका में जासूसी के...- India TV Hindi
अमेरिका में जासूसी के लिए एक चीनी को 38 महीने की कैद सुनाई गई है Image Source : FILE

वाशिंगटन। चीनी-अमेरिकी व्यक्ति को सेना की संवदेनशील तकनीक चीन को देने के आरोप में बुधवार को 38 महीने के कैद की सजा सुनाई गई। न्याय विभाग ने इसकी जानकारी दी । न्याय विभाग ने बताया कि वाई सुन (49) टक्सन में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पिछले 10 साल से ‘रेथियॉन मिसाइल एंड डिफेंस’ के साथ काम कर रहा था। इस मामले में उसने पहले ही अपना दोष स्वीकार कर लिया था। ‘रेथियॉन मिसाइल एंड डिफेंस’ अमेरिकी सेना के इस्तेमाल के लिए मिसाइल प्रणाली को विकसित करती है और उसका निर्माण करती है।

संघीय अभियोजकों के अनुसार सुन ने दिसम्बर 2018 से दिसम्बर 2019 के बीच चीन की निजी यात्रा की और इस दौरान उन्होंने यह संवेदनशील जानकारी वहां पहुंचाई। सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन सी.

डेमर्स ने कहा, ‘‘ सुन एक कुशल इंजीनियर है और भरोसे के साथ उसे संवेदनशील मिसाइल तकनीक से जुड़ी जानकारी सौंपी गई थी और उसे अच्छे से पता था कि वह उसे कानूनी तौर पर दुश्मन को नहीं सौंप सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन फिर भी उसने ये जानकारी चीन को दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश