1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में चीनी खेल का पर्दाफाश, व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारी चुराने वाला गिरफ्तार!

अमेरिका में चीनी खेल का पर्दाफाश, व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारी चुराने वाला गिरफ्तार!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 07:12 am IST,  Updated : Aug 29, 2020 07:36 am IST

अमेरिका में वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के एक चीनी स्कॉलर को व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका में चीनी खेल का पर्दाफाश, व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारी चुराने वाला गिरफ्तार- India TV Hindi
अमेरिका में चीनी खेल का पर्दाफाश, व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारी चुराने वाला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI

वॉशिंगटन (अमेरिका): अमेरिका में वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के एक चीनी स्कॉलर को व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी चीन भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे असफल कर दिया। उसने चीन के लिए फ्लाइट लेने की कोशिश की थी। आरोपी का नाम हाइज़ो हू है। 

अमेरिका के न्यायिक विभाग का कहना है कि हाइज़ो हू पर बिना पर्मिशन वाले कंप्यूटर से जानकारी हासिल करने का आरोप है। यह कंप्यूटर प्रोटेक्टेड था, जिसे हाइज़ो हू ने बिना अनुमति के न सिर्फ चलाया बल्कि उससे व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारियां भी चुराई। न्यायिक विभाग ने प्रेस रिलीज में यह बात कही है।

विभाग की ओर से कहा गया कि 'वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के साथ रिसर्च करने वाला हाइज़ो हू चीन का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। उसपर संघीय अपराध करने का आरोप है। वह फ्लाइट के जरिए चीन भागने की कोशिश कर रहा था।' बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच फिलहाल बहुत तनाव है, दोनों देशों के संबंध खराब हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश