1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. CIA विशेषज्ञ ने कहा, बुद्धिमान राजनीतिज्ञ हैं किम जोंग उन

CIA विशेषज्ञ ने कहा, बुद्धिमान राजनीतिज्ञ हैं किम जोंग उन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2017 08:56 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 08:56 am IST

हाल ही में अमेरिका की एजेंसी सीआईए ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की तारीफ की और उन्हें बुद्धिमान बताया है।

 CIA expert said kim jong un is the intelligent politician - India TV Hindi
CIA expert said kim jong un is the intelligent politician

हाल ही में अमेरिका की एजेंसी सीआईए ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की तारीफ की और उन्हें बुद्धिमान बताया है। सीआईए के एक विशेषज्ञ ने उत्तर कोरियाई नेता की तारीफ करते हुए एक बुद्धिमान राजनीतिज्ञ बताया। सीआईए ने यह बयान तब दिया जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने किम जोंग को मैड मैन कहा था। विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका को उत्तर कोरिया से लड़ने के लिए समझदारी से काम करना होगा।

सीआइए के कोरिया मिशन सेंटर के उप सहायक निदेशक यंग सुक ली ने कहा कि, 'धमकियों के परे, किम जोंग उन बुद्धिमान शख्स है। हमारे देश में उसके रुढि़वाद को कम करके आंकने का चलन है।' एक कार्यक्रम में ली ने कहा कि उसके सौतेले भाई किम जोंग नाम की फरवरी में मलयेशिया में हुई निर्मम हत्या दिखाता है कि किम का फोकस सत्ता में बने रहने पर है। गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पर ताना कसा है। ट्रंप ने कहा की उत्तर कोरिया से परमाणु कार्यक्रम पर बात करना वक्त की बर्बादी है। रविवार को प्योंगयांग से बातचीत के दौरान अमेरिका ने यह बात कही।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ सीधे संपर्क में है, और उनके पास उत्तर कोरिया से बात करने के तीन माध्यम हैं। लेकिन ट्रंप द्वारा हाल ही में किए गए ट्वीट से उनके बयान पर सवाल खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि किसी भी बातचीत का कोई फायदा नहीं है। जबकि बाद में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ बातचीत में कोई भी उत्साह नहीं दिखाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश