1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी ने ट्रंप के ईरान परमाणु समझौते से अलग होने की धमकी को बताया खतरनाक

हिलेरी ने ट्रंप के ईरान परमाणु समझौते से अलग होने की धमकी को बताया खतरनाक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2017 10:32 am IST,  Updated : Oct 15, 2017 10:32 am IST

अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान परमाणु समझौते से अलग होने की धमकी को खतरनाक बताते हुए सुझाव दिया कि उनके पूर्व चुनावी प्रतिद्वंद्वी अन्य देशों से किए गए अमेरिका के वादों की वैधता कम कर रहे हैं।

hillary clinton- India TV Hindi
hillary clinton

वाशिंगटन: अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान परमाणु समझौते से अलग होने की धमकी को खतरनाक बताते हुए सुझाव दिया कि उनके पूर्व चुनावी प्रतिद्वंद्वी अन्य देशों से किए गए अमेरिका के वादों की वैधता कम कर रहे हैं। (देश छोड़ने के बाद अब प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप)

ट्रंप ने ईरान पर वर्ष 2015 के ऐतिहासिक समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। क्लिंटन ने कल सीएनएन पर प्रसारित हुए साक्षात्कार में कहा कि सबूत इस बात के संकेत दे रहे हैं कि ईरान समझौते का पालन कर रहा है।

इसके बावजूद समझौते को खत्म करने की ट्रंप की धमकी देने से हम मूर्ख और छोटे लगते हैं तथा ईरान के लोगों के हाथों में खेल रहे हैं। क्लिंटन ने कहा, यह ना केवल इस स्थिति में खराब है बल्कि इससे दुनियाभर में एक संदेश गया है कि अमेरिका अपने वादे का पक्का नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश