1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों में नरेंद्र मोदी, केजरीवाल: टाइम मैग्‍जीन सर्वे

100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों में नरेंद्र मोदी, केजरीवाल: टाइम मैग्‍जीन सर्वे

 Written By: IANS
 Published : Apr 15, 2015 08:20 am IST,  Updated : Apr 15, 2015 08:20 am IST

न्यूयॉर्क : टाइम पत्रिका के पाठकों द्वारा कराई गई एक ऑनलाइन रायशुमारी में दुनिया भर के सर्वाधिक प्रभावशाली 100 व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। रूस के राष्ट्रपति

- India TV Hindi

न्यूयॉर्क : टाइम पत्रिका के पाठकों द्वारा कराई गई एक ऑनलाइन रायशुमारी में दुनिया भर के सर्वाधिक प्रभावशाली 100 व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल की टाइम 100 पाठक रायशुमारी में सबसे आगे रहे। अंतिम गणना में 6.95 फीसदी वोट हासिल करके पुतिन ने शीर्ष स्थान के लिए दावा किया और रैपर गायक सीएल (दक्षिण कोरियाई लड़कियों के समूह 2एनई1) से बाजी मार ली।

पॉप जगत की सितारा लेडी गागा को 2.6 फीसदी, रिहाना को 1.9 फीसदी और टेलर स्विफ्ट को 1.8 फीसदी वोट मिले और वे शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहीं। दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की आधिकारिक सूची की घोषणा इस सप्ताह के आखिर में होगी। टाइम के संपादक ने पाठकों से राजनीति, मनोरंजन, कारोबार, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, धर्म और अन्य क्षेत्रों के उन लोगों के लिए ऑनलाइन वोट देने को कहा था जिन्होंने ‘बीते बरस दुनिया में उल्लेखनीय बदलाव’ लाया।

मोदी को हालांकि 0.6 फीसदी वोट ही मिले। उसमें से केवल 34 फीसदी लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट दिया जबकि 66 फीसदी के वोट मोदी के खिलाफ रहे। टाइम ने उन्हें ऐसा ‘लोकप्रिय’ नेता बताया जिन्होंने पिछले साल भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संकल्प के साथ सत्ता हासिल की, प्रमुख आर्थिक सुधार किए, अमेरिका के साथ करीबी रिश्ते बहाल किए और पिछले साल अमेरिका के ‘रॉक स्टार’ दौरे के बाद जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी की। केजरीवाल को 0.5 फीसदी वोट मिले और 71 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि उन्हें इस सूची में नहीं होना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश