1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया के दो देशों के बीच बढ़ सकता है टकराव, ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी

दुनिया के दो देशों के बीच बढ़ सकता है टकराव, ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 14, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 04:46 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार असंतुलन और नीतियों को लेकर चीन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

Conflicts may rise between the two world countries Trump...- India TV Hindi
Conflicts may rise between the two world countries Trump warns China

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार असंतुलन और नीतियों को लेकर चीन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। इस कदम से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार टकराव बढ़ सकता है। (हुआ खुलासा, ट्रंप ने दिए थे पोर्न स्टार को 130,000 डॉलर )

ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि उसने अमेरिकी इस्पात और अल्यूमीनियम उद्योग को नुकसान पहुंचाया है और वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरा प्रशासन विभिन्न रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है और सभी विकल्पों पर गौर कर रहा है। इन विकल्पों में शुल्क शामिल है।’’

ट्रंप ने व्हाइट हाउस बैठक में सांसदों तथा अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा, ‘‘वे स्टील की डंपिंग करते हैं और शुल्क देते हैं। उल्लेखनीय मात्रा में शुल्क का मतलब है कि अमेरिका को काफी राजस्व प्राप्त होगा और संभवत: इस्पात उद्योग तथा अल्यूमीनियम उद्योग हमारे देश में वापस आएगा। फिलहाल इन उद्योगों को नुकसान हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्री विलबर रोस ने उन्हें इस बारे में जांच रिपोर्ट सौंपी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश