1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आतंकियों के लिए स्वर्ग है पाकिस्तान: रिपोर्ट

आतंकियों के लिए स्वर्ग है पाकिस्तान: रिपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2015 07:18 am IST,  Updated : May 27, 2015 03:11 pm IST

नई दिल्ली: अमेरिका कांग्रेस की एक संस्था ने पाकिस्तान को आतंकियों के लिए स्वर्ग बताया है। अमेरिकी कांग्रेस की थिंक टैंक अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान भारत

'आतंकियों के लिए...- India TV Hindi
'आतंकियों के लिए स्वर्ग है पाकिस्तान' : रिपोर्ट

नई दिल्ली: अमेरिका कांग्रेस की एक संस्था ने पाकिस्तान को आतंकियों के लिए स्वर्ग बताया है। अमेरिकी कांग्रेस की थिंक टैंक अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपने आतंकी संगठनों का इस्तेमाल करता है। CRS ने पाकिस्तानी सेना पर पाकिस्तान-भारत के बीच व्यापार में खलल डालने का भी आरोप लगाया।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, 10 से 15 आत्मघाती आतंकियों के देश में दाखिल होनो की खबर है। साथ ही जैश-ए-मोहम्मद औऱ इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठन देश के बड़े नेता और RSS मुख्यालय पर हमले की फिराक में हैं।

CRS की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकारें भारत जैसे पड़ोसी देशों के खिलाफ झगड़े में इन आतंकी संगठनों का इस्तेमाल करती आई हैं। 14 मई को जारी CRS की रिपोर्ट में कहा गया है कि, "पाकिस्तान आतंकी संगठनों के लिए स्वर्ग जैसा है..अधिकतर लोग मानते हैं कि यहां की सरकारें इन आतंकी संगठनों का भारत और अन्य पड़ोसियों के खिलाफ चल रहे तनाव और झगड़े को बढ़ाने में इस्तेमाल करती हैं... पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठनों को गुड और बैड टेररिज़्म के नाम पर बांटा हुआ है... पाकिस्तान अफगानिस्तान विरोधी चरमपंथियों और भारत के खिलाफ काम करने वाले आतंकी संगठनों की मदद करता रहा है"

CRS की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को न्योता देने और भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर के पाक दौरे के बाद भी दोनों देशों में तनाव बरकरार है। खास बात ये है कि रिपोर्ट में तनाव के लिए पाकिस्तानी सेना को भी ज़िम्मेदार बताया गया है। भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाने में पाकिस्तानी सेना खलल डाल डाल रही है। उनके लिए सीमा विवाद का हल ज्यादा ज़रूरी है।

अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस में दक्षिण एशिया मामलों के जानकार के एलन क्रोनस्टैट ने हाल के दिनों में पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम में इज़ाफे पर भी चिंता ज़ाहिर की है।

रिपोर्ट के मुताबिक इससे भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बन सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश