1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई जगहों पर थी बड़े हमले की प्लानिंग, शख्स ने साजिश का गुनाह कबूला

व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई जगहों पर थी बड़े हमले की प्लानिंग, शख्स ने साजिश का गुनाह कबूला

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 25, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 01:28 pm IST

साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क शहर में व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलों की साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया है। 

white house- India TV Hindi
व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई जगहों पर थी बड़े हमले की प्लानिंग, शख्स ने साजिश का गुनाह कबूला Image Source : AP

सैन एंटोनियो: साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क शहर में व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलों की साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया है। संघीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई के दौरान 34 वर्षीय क्रिस्टोफर शॉन मैथ्यू ने इस्लामिक स्टेट को सामग्री प्रदान करने के लिए षड्यंत्र रचने का अपराध कुबूल कर लिया। 

मैथ्यू ने स्वीकार किया कि मई 2019 से वह टेक्सास के कॉस्ट के 22 वर्षीय जेलिन क्रिस्टोफर मोलिना के साथ मिलकर आईएस की ओर से देश में और विदेशी हमलों के लिए बम बनाने की जानकारी साझा करने और इस्लामी उग्रवादी संगठन में और लोगों को भर्ती करने की साजिश रच रहा था। एक ग्रैंड जूरी ने 14 अक्टूबर को मोलिना और मैथ्यू को एक विदेशी आतंकवादी संगठन को सामग्री सहायता प्रदान करने की साजिश का दोषी ठहराया था। 

मैथ्यू को आगामी चार मार्च को सजा सुनाई जाएगी और उसे 20 वर्ष कारावास की सजा हो सकती है। वह संघीय हिरासत में रहेगा। फिलहाल मोलिना पुलिस हिरासत में है, यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसे 40 वर्ष तक के कारावास की सजा काटनी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश