1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus : अमेरिका में मृतकों की संख्या 50,000 से ज्यादा हुई

Coronavirus : अमेरिका में मृतकों की संख्या 50,000 से ज्यादा हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 11:53 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 12:22 am IST

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गयी। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Coronavirus : अमेरिका में मृतकों की संख्या 50,000 से ज्यादा हुई- India TV Hindi
Coronavirus : अमेरिका में मृतकों की संख्या 50,000 से ज्यादा हुई

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गयी। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह दुखद खबर ऐसे समय में आयी है जब अमेरिका के कुछ हिस्सों को कई सप्ताह के लॉकडाउन के बाद फिर खोल दिया गया है। लॉकडाउन ने दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। 

विश्वविद्यालय द्वारा सरकारी आंकड़े के आधार पर तैयार सूचना के अनुसार अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 3,176 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते चली गयी। यह पिछले साल चीन के वुहान में इस महामारी के सिर उठाने के बाद से दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक मरने वालों के आंकड़ों में एक है। विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस के 27 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी के कारण 1,92,000 से अधिक लोगों की मौत हुयी है। 

दुनिया भर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं। अमेरिका में अब तक 8,69,000 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पृष्टि हुयी है। देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 50,031 हो गयी है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश