1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफॉर्निया स्थित रेंस्तरां में व्यक्ति पर चाकू से हमला, एक की मौत

कैलिफॉर्निया स्थित रेंस्तरां में व्यक्ति पर चाकू से हमला, एक की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2018 10:07 am IST,  Updated : Apr 22, 2018 10:07 am IST

मेरिका के दक्षिणी कैलिफॉर्निया स्थित एक रेंस्तरां में एक शख्स ने वहां परिवार के साथ खाना खा रहे एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया।

Dad stabbed to death as daughter sits in lap at restaurant- India TV Hindi
Dad stabbed to death as daughter sits in lap at restaurant

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफॉर्निया स्थित एक रेंस्तरां में एक शख्स ने वहां परिवार के साथ खाना खा रहे एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की पहचान जमाल जैक्सन (49) और मरने वाले की 35 वर्षीय एंथोनी मेले के रूप में शिनाख्त की गयी है। जैक्सन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (117 साल के दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का जापान में निधन )

मेले को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया। मेले और उसकी पत्नी पांच वर्षीय बेटी के साथ बुधवार को वेंचुरा के समुंदर के किनारे अलोहा स्टीकहाउस में रात्रि भोजन कर रहे थे। इसी दौरान यह हमला हुआ।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि जैक्सन ने मेले की गर्दन पर चाकू से वार किया था। अभियोजक रिचर्ड साइमन ने कहा कि वहां मौजूद लोगों और रेंस्तरां के कर्मचारियों ने जैक्सन का बाहर तक पीछा किया , हालांकि उसके पास तब भी चाकू था। वेंचुरा पुलिस के वहां पहुच उसे गिरफ्तार करने तक वे उसका पीछा करते रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश