1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: कैलिफोर्निया की आग हुई और भयावह, अब तक 42 की मौत

अमेरिका: कैलिफोर्निया की आग हुई और भयावह, अब तक 42 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2018 09:03 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 09:06 am IST

अमेरिका का कैलिफोर्निया अपने इतिहास की सबसे भयावह आग से जूझ रहा है। इस आग में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

FIRE- India TV Hindi
FIRE

अमेरिका का कैलिफोर्निया अपने इतिहास की सबसे भयावह आग से जूझ रहा है। इस आग में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। स्‍थानीय एजेंसियों के अनुसार आग का दायरा लगातार फैलता जा रहा है और उसने एक पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते यहां 13 और लोगों की मौत की खबर है। 

उत्‍तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी इस आग को अब तक के इतिहास की सबसे भयावह आग माना जा रहा है। आग ने सड़कों पर चल रही कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कई मृत लोगों के शवों को उन्‍हीं की कारों से बरामद किया गया है। ये लोग अचानक आग और धुंए के गुबार में फंस गए और अपनी कारों से बाहर नहीं निकल सके। 

सरकारी एजेंसियों के मुताबिक इससे पहले ऐसी भयावह आग 1933 में देखने को मिली थी। जब लॉस एंजेल्‍स के ग्रिफिथ पार्क में 29 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश