1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप के 'परमाणु बटन' संबंधी ट्वीट से किम रहेंगे सावधान: हेली

डोनाल्ड ट्रंप के 'परमाणु बटन' संबंधी ट्वीट से किम रहेंगे सावधान: हेली

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2018 11:41 am IST,  Updated : Jan 08, 2018 11:41 am IST

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने कहा है कि किम जोंग उन को अमेरिका की परमाणु क्षमताओं के बारे में चेतावनी देने वाला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'परमाणु बटन' संबंधी ट्वीट विश्व को सुरक्षित रखने में मदद करेगा क्योंकि...

nikki haley- India TV Hindi
nikki haley

वॉशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने कहा है कि किम जोंग उन को अमेरिका की परमाणु क्षमताओं के बारे में चेतावनी देने वाला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'परमाणु बटन' संबंधी ट्वीट विश्व को सुरक्षित रखने में मदद करेगा क्योंकि इसके चलते किम हमेशा सावधानी बरतेंगे। (यात्री ने फ़ैला दी ''पॉटी'', हांगकांग के बदले आलास्का ले जाना पड़ा विमान )

हेली ने रविवार को एबीसी न्यूज से कहा, "हम हमेशा उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि हम भी आपको बर्बाद कर सकते हैं इसलिए अपने शब्दों को लेकर या आप जो भी करते हैं, उसे लेकर बेहद सावधान और सतर्क रहें।" हेली ने कहा, "ऐसा नहीं हो सकता कि वह (किम) वहां बैठकर यह कहें कि वह अमेरिका को बर्बाद कर सकते हैं, और हम उन्हें सही तथ्यों और इस सच्चाई की याद न दिलाएं कि अगर वह ऐसा करते हैं तो हम नहीं, आप बर्बाद होंगे।"

हेली ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें (ट्रंप को) हमेशा किम को सावधान करना पड़ता है।" सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और किम के बीच फिर से नई जुबानी जंग तब शुरू हो गई, जब किम जोंग उन ने नववर्ष के भाषण में संकेत दिया था कि वह दक्षिण कोरिया से बातचीत के लिए तैयार हैं और साथ ही यह दावा किया था कि समूचा अमेरिका उत्तर कोरिया की मिसाइलों की जद में हैं।

किम ने कहा था, "मेरे कार्यालय की मेज पर परमाणु बटन है, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि यह कोई धमकी नहीं है, बल्कि हकीकत है।" ट्रंप ने इसके जवाब में ट्वीट कर कहा था, "मेरे पास भी परमाणु बटन है, और वह उनके बटन से कहीं ज्यादा बड़ा और शक्तिशाली है और मेरा बटन काम भी करता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश