1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फिलहाल आपातकाल की कोई योजना नहीं: ट्रंप

सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फिलहाल आपातकाल की कोई योजना नहीं: ट्रंप

 Reported By: IANS
 Published : Jan 12, 2019 09:13 am IST,  Updated : Jan 12, 2019 09:13 am IST

ट्रंप ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर व्हाइट हाउस राउंडटेबल के दौरान कहा, "हम फिलहाल राष्ट्रीय आपातकाल के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। मैं इसे इतनी जल्दी लगाने नहीं जा रहा हूं।"

सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फिलहाल आपातकाल की कोई योजना नहीं: ट्रंप- India TV Hindi
सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फिलहाल आपातकाल की कोई योजना नहीं: ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मेक्सिको के साथ सीमा पर दीवार निर्माण के लिए देश में आपातकाल लगाने की उनकी कोई योजना नहीं है। देश में बीते 21 दिनों से आंशिक सरकारी कामबंदी जारी है।

ट्रंप ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर व्हाइट हाउस राउंडटेबल के दौरान कहा, "हम फिलहाल राष्ट्रीय आपातकाल के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। मैं इसे इतनी जल्दी लगाने नहीं जा रहा हूं।"

ट्रंप ने इससे पहले कई मौकों पर कहा था कि यदि सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए उन्हें फंड मुहैया नहीं कराया जाता है तो वह देश में आपातकाल लगाने पर विचार कर सकते हैं।

ट्रंप ने दीवार निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर के फंड की मांग की है, जिसे लेकर डेमोक्रेट्स के साथ उनका गतिरोध जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश