1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हूं: मेलानिया ट्रंप

भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हूं: मेलानिया ट्रंप

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2020 08:01 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 08:01 pm IST

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला नयी दिल्ली के अलावा मोदी के गृह राज्य गुजरात की राजधानी अहमदाबाद भी जाएंगे।

Melania Trump- India TV Hindi
Melania Trump Image Source : TWITTER

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मेलानिया ने ट्वीट किया कि प्रथम महिला के तौर पर भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने का अवसर है। उन्होंने भारत आने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला नयी दिल्ली के अलावा मोदी के गृह राज्य गुजरात की राजधानी अहमदाबाद भी जाएंगे। मेलानिया ने ट्वीट किया,‘‘ इस माह के अंत में अहमदाबाद और नयी दिल्ली की यात्रा के लिए उत्सुक हूं। राष्ट्रपति ट्रंप और मैं, यात्रा के लिए और भारत तथा अमेरिका के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।’’

मेलानिया ट्रंप का यह ट्वीट मोदी के उस ट्वीट के जवाब में था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की भारत यात्रा को ‘‘बेहद खास’’ बताया था। मोदी ने ट्वीट किया था,‘‘ भारत अपने विशिष्ट अतिथियों का यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बेहद खास है और यह भारत अमेरिका की मित्रता को आगे और मजबूत करेगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश