1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "मुझे ट्वीट करना पसंद नहीं, पर बेईमान मीडिया की वजह से करना पड़ता है"

"मुझे ट्वीट करना पसंद नहीं, पर बेईमान मीडिया की वजह से करना पड़ता है"

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2017 07:06 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 07:06 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सनसनीखेज घोषणाओं और आलोचना को लेकर ट्विटर पर छाये रहते हैं, हालांकि उनका यह कहना है कि उन्हें ट्वीट करना बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन बेईमान मीडिया

donald trump said i dont like tweeting- India TV Hindi
donald trump said i dont like tweeting

वाशिंगटन: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सनसनीखेज घोषणाओं और आलोचना को लेकर ट्विटर पर छाये रहते हैं, हालांकि उनका यह कहना है कि उन्हें ट्वीट करना बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन बेईमान मीडिया के खिलाफ अपने बचाव में यह करना पड़ता है।

ट्रंप ने समाचार चैनल फॉक्स न्यूज से कहा, देखिए, मुझे ट्वीट करना पसंद नहीं। मेरा पास दूसरी चीजें हैं जो मैं कर सकता हूं। परंतु मैं देखता हूं कि बहुत ही बेईमान मीडिया है, बहुत बेईमान प्रेस है। ऐसे में यही मेरे पास यही एक रास्ता है जिससे मैं जवाब दे सकता हूं। जब लोग मेरे बारे में गलत बयानी करते हैं तो मैं इस जवाब दे पाता हूं।

उन्होंने कहा, अगर प्रेस ईमानदार हो तो मैं ट्विटर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करूंगा। ट्रंप ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद उनका ट्विटर छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। वह अगले शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने जा रहा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश