1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पिछले साल आईएस के लिए लड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई लड़ाकों की संख्या डबल हुई

पिछले साल आईएस के लिए लड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई लड़ाकों की संख्या डबल हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2015 04:30 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 05:40 pm IST

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने कहा है कि पिछले वर्ष सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट समूह के लिए लड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई लड़ाकों की संख्या दोगुना हो गई लेकिन आगे यह संख्या

ISIS समूह में...- India TV Hindi
ISIS समूह में ऑस्ट्रेलियाई लड़ाकों की संख्या दोगुनी

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने कहा है कि पिछले वर्ष सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट समूह के लिए लड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई लड़ाकों की संख्या दोगुना हो गई लेकिन आगे यह संख्या इतनी तेजी से बढ़ने की उम्मीद नहीं है। ऑस्ट्रेलिया, लड़ने के लिए अपने नागरिकों को लुभाने की आईएस की क्षमता को लेकर चिंतित है और ऐसा समझा जाता है कि कम से कम 20 नागरिक वहां मारे जा चुके हैं। आईएस को दाएश के नाम से भी जाना जाता है।

बिशप ने कल न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, हमें दाएश और अन्य आतंकवादी समूहों के समर्थन के लिए इराक और सीरिया में फिलहाल करीब 120 ऑस्ट्रेलियाई लोगों के होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, यह आंकड़ा उस संख्या से दोगुना है जिसकी खबर मैंने 12 महीने पहले दी थी। बिशप ने कहा कि अनुमान है कि कम से कम 100 देशों से 30,000 विदेशी इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, हमारे लोगों की संख्या पिछले वर्ष से दोगुनी हो गई लेकिन मुझे अगले वर्ष तक इसके दोगुना होने की उम्मीद नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश