1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. महिलाओं से नफरत करता था भीड़ पर गाड़ी चलाने वाला कनाडाई व्यक्ति

महिलाओं से नफरत करता था भीड़ पर गाड़ी चलाने वाला कनाडाई व्यक्ति

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2018 11:22 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 11:22 am IST

कनाडा के टोरंटो में एक व्यस्तम सड़क पर भीड़ पर पर वैन चढ़ाने के मामले में एक कनाडाई व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति महिलाओं से ईर्ष्या करता है।

driver in canada van massacre charged with murder victims...- India TV Hindi
driver in canada van massacre charged with murder victims predominantly women

टोरंटो: कनाडा के टोरंटो में एक व्यस्तम सड़क पर भीड़ पर पर वैन चढ़ाने के मामले में एक कनाडाई व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति महिलाओं से ईर्ष्या करता है। इस घटना में दस लोग मारे गए और इसने देश को हिलाकर रख दिया। हमले में 14 लोग घायल भी हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं। (अमेरिका और चीन के बीच बढ़ा व्यापारिक विवाद, बातचीत के लिए जाएंगे अमेरिकी वित्त मंत्री

पुलिस ने बताया कि कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में सोमवार को हुए नरसंहार से पहले वह 25 वर्षीय संदिग्ध अलेक मिनास्सिआन को नहीं जानते थे। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को व्यस्त समय में निस्संदेह यह जानबूझकर किया गया हमला था।

अलेक ने योंगे स्ट्रीट पर गाड़ी चलाने से कुछ मिनट पहले फेसबुक पर एक रहस्यमयी संदेश पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उसने 22 वर्षीय अमेरिकी हत्यारे इलियोट रोजर की प्रशंसा की थी जिसने वर्ष 2014 में कैलिफोर्निया में छह लोगों की हत्या की थी और फिर खुद को भी खत्म कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश