1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में शरीफ के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारी ने नारेबाजी की

अमेरिका में शरीफ के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारी ने नारेबाजी की

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2015 12:17 pm IST,  Updated : Oct 24, 2015 12:17 pm IST

वाशिंगटन: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार को वाशिंगटन में जब अमेरिकी थिंक टैंक को संबोधित कर रहे थे तभी एक प्रदर्शनकारी ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत को आजाद करने मांग की, जहां कार्यकर्ताओं का कहना है

शरीफ के भाषण के दौरान...- India TV Hindi
शरीफ के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारी ने की नारेबाजी

वाशिंगटन: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार को वाशिंगटन में जब अमेरिकी थिंक टैंक को संबोधित कर रहे थे तभी एक प्रदर्शनकारी ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत को आजाद करने मांग की, जहां कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेना अपहरण, प्रताड़ना और हत्याओं में शामिल है।

प्रदर्शनकारी ने लगाया फ्री बलूचिस्तान का नारा

शरीफ ने यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, एक प्रदर्शनकारी ने ‘फ्री बलूचिस्तान’ की नारेबाजी की। उसने शरीफ को ‘ओसामा बिन लादेन’ का दोस्त भी बताया। फ्री बलूचिस्तान कैम्पेन यूएसए के अहमद मुस्ती खान ने एक पोस्टर भी ले रखा था जिसमें लिखा था ‘फ्री बलूचिस्तान’। हालांकि, घटना के बाद उसे सुरक्षा बल सभागार से बाहर ले गए। पर इस घटना के चलते शरीफ को कुछ देर के लिए अपना संबोधन रोकना पड़ गया।

युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध बलूचिस्तान में लगातार जारी हैं
शरीफ अमेरिकी की अपनी दूसरी द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। कल उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की थी। संगठन ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान के युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध बलूचिस्तान में लगातार जारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश