1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 15 साल पहले बिछड़े मां-बेटे फेसबुक की मदद से मिले

15 साल पहले बिछड़े मां-बेटे फेसबुक की मदद से मिले

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2015 08:24 am IST,  Updated : Jul 06, 2015 08:28 am IST

न्यूयॉर्क: नए और पुराने दोस्तों से मिलवाने वाला फेसबुक अब बिछड़ों को उनके परिवार वालों से मिलवाने में भी काफी मददगार साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला कैलिफोर्निया में देखने को मिला, जहां

15 साल पहले बिछड़े...- India TV Hindi
15 साल पहले बिछड़े मां-बेटे फेसबुक की मदद से मिले

न्यूयॉर्क: नए और पुराने दोस्तों से मिलवाने वाला फेसबुक अब बिछड़ों को उनके परिवार वालों से मिलवाने में भी काफी मददगार साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला कैलिफोर्निया में देखने को मिला, जहां 15 साल पहले अपने बेटे से बिछड़ी मां एक फेसबुक फोटो के जरिये उससे मिलने में कामयाब रही।

15 साल पहले तीन साल के जोनाथन का उसके पिता ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था और वह उसे मैक्सिको लेकर चले गए थे।

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जोनाथन अब 18 साल का हो गया है। पिछले साल फेसबुक पर उसने अपने भाई के साथ अपनी बचपन की तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट करते हुए उसने सोचा था कि शायद इसकी मदद से उसकी मां होप हॉलैंड और उसका भाई सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसे खोज ले।

पिछले हफ्ते इस परिवार का पुनर्मिलन हुआ। हॉलैंड अपने बेटे से मिलने की घटना को चमत्कार मानती हैं और फेसबुक का धन्यवाद अदा करने से नहीं थक रही हैं।

जोनाथन से दोबारा मिलने की उम्मीद खो चुकीं हॉलैंड ने कहा, 'मैं खुश हूं। इसमें लंबा समय लगा।'

इस साल जनवरी में फेसबुक पर हॉलैंड को दो छोटे-छोटे बच्चों की एक फोटो दिखी, जिसमें वे नहाते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद जोनाथन के एक दोस्त ने उन दोनों की बात कराई। अपनी हाईस्कूल की परीक्षा पूरी करने के बाद जोनाथन केलिफोर्निया वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश