1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ‘पाकिस्तान को F-16 की बिक्री से भारत-US संबंध जटिल होंगे’

‘पाकिस्तान को F-16 की बिक्री से भारत-US संबंध जटिल होंगे’

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2016 08:14 am IST,  Updated : Feb 26, 2016 08:14 am IST

शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैककेन ने माना कि पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू जेटों की बिक्री की घोषणा का समय बिल्कुल खराब है और ओबामा प्रशासन को अपने इस फैसले के पीछे के कारण पर सफाई देनी होगी क्योंकि इससे भारत अमेरिका संबंधों में जटिलता आ गयी है।

f-16 fighters- India TV Hindi
f-16 fighters

वाशिंगटन: शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैककेन ने माना कि पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू जेटों की बिक्री की घोषणा का समय बिल्कुल खराब है और ओबामा प्रशासन को अपने इस फैसले के पीछे के कारण पर सफाई देनी होगी क्योंकि इससे भारत अमेरिका संबंधों में जटिलता आ गयी है। सीनेट की प्रभावशाली सशस्त्र सेवाएं समिति ने डिफेंस राइटर्स ग्रूप में संवाददाताओं से कहा कि ऐसे समय में जब अमेरिका एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने की अपनी कोशिश के तहत भारत के साथ रक्षा संबंध सुधारने में जुटा है तब ऐसे कदम से भारत अमेरिका संबंधों में जटिलताएं आ सकती हैं।

मैककेन ने कहा, मैं मानता हूं कि एशिया का भविष्य, यदि हम उस तरह का वर्चस्व रखना चाहते हैं जो हमेशा था और चीनी बर्ताव के प्रति प्रतिरोधक बनाए रखना चाहते है तो वह अमेरिका और भारत के बीच करीब संबंध है। यह शायद एफ-16 मुद्दे से जटिल हो जाए।

एफ-16 की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस में प्रस्ताव पेश

राष्ट्रपति पद के पूर्व रिपब्लिकन उम्मीदवार सीनेटर रैंड पॉल ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू जेटों की बिक्री रूकवाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में संयुक्त प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव :एसजे रेस 30: में पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू जेट बेचने पर रोक लगाने का आह्वान किया गया है जिसके बारे में हाल ही विदेश विभाग ने कांग्रेस को अधिसूचित किया है।

पॉल द्वारा 24 फरवरी को पेश इस प्रस्ताव में पाकिस्तान को अन्य मिलिट्री हार्डवेयर की बिक्री पर भी रोक लगाने की मंाग की गयी हैं जिनमें आठ उन्नत समेकित रक्षा इलेक्ट्रोनिक वारफेयर सूट्स, 14 संयुक्त हेलमेट माउंटेड क्यूइंग सिस्टम आदि शामिल हैं। सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बॉब कोर्कर ने पाकिस्तान को एफ-16 की बिक्री पर फिलहाल विराम लगा दिया है। वैसे ओबामा प्रशासन इन विधायी चुनौतियों पर पार पा लेने की उम्मीद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश