न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क की एक प्रांतीय अदालत ने फेसबुक को आदेश दिया है कि वह पुलिस को उपयोगकर्ताओं का डाटा मुहैया कराए। बुधवार को जारी मीडिया रपटों के मुताबिक पुलिस ने सामाजिक सुरक्षा धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के लिए 381 तलाशी वारंट जारी किए हैं। मशबले की रपट के मुताबिक, अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सोशल नेटवर्किं ग साइट उस तलाशी वारंट को चुनौती नहीं दे सकती, जिसमें उपयोकर्ताओं की तस्वीरें, उनके निजी संदेश और खाते की जानकारी मांगी गई हो।
फेसबुक को मेनहटन जिला अधिवक्ता के कार्यालय ने 381 तलाशी वारंट जारी किए हैं। अदालत का यह आदेश फेसबुक की उस अपील के बाद आया है जिसे उसने पूर्व में अभियोजन पक्ष के साथ सहयोग के बाद दायर किया था।
फेसबुक के एक प्रवक्ता ने मशबले को बताया, "हमारा हमेशा से मानना रहा है कि तलाशी वारंट असंवैधानिक है, और लोगों की ऑनलाइन सूचनाओं की निजता का मामला उठाते रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हम हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने के अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।"