1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हत्यारे चरमपंथ से प्रभावित, किया था निशाना लगाने का अभ्यास :एफबीआई

हत्यारे चरमपंथ से प्रभावित, किया था निशाना लगाने का अभ्यास :एफबीआई

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 10:39 am IST,  Updated : Dec 08, 2015 10:39 am IST

एफबीआई का कहना है कि सान बर्नार्डिनो में गोलीबारी को अंजाम देने वाले पति-पत्नी चरमपंथ से प्रभावित थे और उन्होंने हमले से कुछेक दिन पहले ही निशाना लगाने का अभ्यास किया था।

california firing- India TV Hindi
california firing

सान बर्नार्डिनो (अमेरिका): संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) का कहना है कि सान बर्नार्डिनो में गोलीबारी को अंजाम देने वाले पति-पत्नी चरमपंथ से प्रभावित थे और उन्होंने हमले से कुछेक दिन पहले ही निशाना लगाने का अभ्यास किया था। बीते सप्ताह उन दोनों ने गोलीबारी करके 14 लोगों की हत्या कर दी थी। एफबीआई के लॉस एंजिलिस स्थित कार्यालय के सहायक निदेशक डेविड बॉउडिक ने कहा, हमारा मानना है कि वे दोनों कुछ समय से चरमपंथ से प्रभावित थे। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जांचकर्ता अब भी यह स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कब, कहां और किससे प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा कि सैयद फारूक और उसकी पत्नी ताशफीन मलिक ने लॉस एंजिलिस के मेट्रोपोलिटन इलाके में स्थित रेंजों में निशाने लगाने का अभ्यास किया था। इनमें से एक सत्र तो पिछले सप्ताह के इस हमले से कुछ ही दिन पहले ही किया गया था। बॉडडिक ने कहा कि अधिकारियों को दंपति के घर से जो 19 पाइप मिले हैं, हो सकता है कि उनसे बम बनाए जाने हों। इस दंपति ने फारूक के सहकर्मियों की छुट्टी की पार्टी में बुधवार को गोलियां चला दी थीं। पति और पत्नी कुछ घंटे बाद ही पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए थे। राष्ट्रपति ओबामा ने रविवार को देश के नाम दिए संबोधन में इस हमले को मासूम लोगों की जान लेने के लिए रचा गया आतंकी कृत्य करार दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश