1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हवाई हमले में आईएस का वित्त प्रमुख मारा गया: अमेरिका

हवाई हमले में आईएस का वित्त प्रमुख मारा गया: अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2015 07:53 am IST,  Updated : Dec 11, 2015 07:53 am IST

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट का वित्त प्रमुख मारा गया। अमेरिका सेना के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने बगदाद से वीडियो क्रांफ्रेंस में बताया कि नवंबर के आखिर में अबू सालेह मारा गया।

isis- India TV Hindi
isis

वाशिंगटन: अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट का वित्त प्रमुख मारा गया। अमेरिका सेना के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने बगदाद से वीडियो क्रांफ्रेंस में बताया कि नवंबर के आखिर में अबू सालेह मारा गया। उन्होंने सालेह को इस समूह के वित्तीय नेटवर्क का एक वरिष्ठतम और अनुभवी सदस्य करार दिया।

आईएस विरोधी लड़ाई के लिए अमेरिकी सरकार के दूत ब्रेट मैकगर्क ने ट्विटर पर जानकारी दी कि अबू सालेह अपने दो साथियों के साथ मारा गया।  उन्होंने उसे समूह का वित्त मंत्री बताया। अबू सालेह का वास्तविक नाम मुवाफक मुस्तफा मुहम्मद अल करमुश है। 42 वर्षीय इस इराकी का यह नाम अमेरिकी विदेश मंत्रालय की सूची में है। वारेन ने कहा, उसका और साथियों का मारा जाना इस संगठन के भीतर वित्त का इंतजाम करने के ग्यान और प्रतिभा का अंत है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस हवाई हमले में आईएस की वित्त व्यवस्था से जुड़े दो और व्यक्ति मारे गए हैं। इन दोनों की पहचान अबू मरियम और अबू वकमान अल-ट्यूनिस के रूप में की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश