1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के फिल्म थियेटर में फायरिंग, तीन की मौत

अमेरिका के फिल्म थियेटर में फायरिंग, तीन की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2015 08:54 am IST,  Updated : Jul 24, 2015 11:49 am IST

नई दिल्ली: शुक्रवार को अमेरिका के लुसियाना प्रांत में स्थित एक फिल्म थियेटर में कुछ अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन लोगो की मौत हो गई, हालांकि पकड़े जाने के डर

अमेरिका के फिल्म...- India TV Hindi
अमेरिका के फिल्म थियेटर में फायरिंग, तीन की मौत

नई दिल्ली: शुक्रवार को अमेरिका के लुसियाना प्रांत में स्थित एक फिल्म थियेटर में कुछ अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन लोगो की मौत हो गई, हालांकि पकड़े जाने के डर से खुद को गोली मार ली।

शुक्रवार को फिल्म थियेटर के पास हुई इस फायरिंग में दो लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि अभी तक की पड़ताल में इस हमले में किसी भी संगठन के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है और न ही यह पता चल पाया है कि हमलावर ने आखिर यह गोलीबारी किस मकसद से की थी। फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर ने करीब 20 मिनट तक फायरिंग की। वहीं राज्य के गवर्नर बॉबी जिंदल ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस हमले की निंदा की और घायलों एवं मृतकों के लिए प्रार्थना की।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश