1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: बाल्टीमोर में मेथाडोन क्लीनिक में गोलीबारी, दो मरे

अमेरिका: बाल्टीमोर में मेथाडोन क्लीनिक में गोलीबारी, दो मरे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 11:13 pm IST

बाल्टीमोर। अमेरिका के बाल्टीमोर में एक मेथाडोन क्लीनिक में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी तथा एक महिला घायल हो गई। 

firing- India TV Hindi
अमेरिका: बाल्टीमोर में मेथाडोन क्लीनिक में गोलीबारी, दो मरे Image Source : SOCIAL MEDIA

बाल्टीमोर। अमेरिका के बाल्टीमोर में एक मेथाडोन क्लीनिक में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी तथा एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बाल्टीमोर पुलिस आयुक्त माइकल हैरिसन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस सार्जेंट की स्थिति स्थिर है और उनकी सर्जरी हुई है।

हैरिसन ने बताया कि सार्जेंट पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध मारा गया और साथ ही क्लीनिक के अंदर एक अन्य व्यक्ति भी मृत मिला है। क्लीनिक के अंदर गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह सात बजे के बाद हुई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा पहने गए ‘बॉडी कैमरों’ में इस घटना का वीडियो कैद कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘ द बाल्टीमोर सन’ को बताया कि बंदूक के साथ एक व्यक्ति क्लीनिक में घुसा और उसने मेथाडोन दवा की मांग की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश