1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका : डिपार्टमेंटल स्टोर में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

अमेरिका : डिपार्टमेंटल स्टोर में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 09:16 pm IST,  Updated : May 26, 2015 09:16 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के नॉर्थ डकोटा प्रांत में अग्रणी खुदरा बिक्री श्रृंखला वालमार्ट के एक डिपार्टमेंटर स्टोर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। मीडिया

अमेरिका :...- India TV Hindi
अमेरिका : डिपार्टमेंटल स्टोर में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका के नॉर्थ डकोटा प्रांत में अग्रणी खुदरा बिक्री श्रृंखला वालमार्ट के एक डिपार्टमेंटर स्टोर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। पुलिस ने हमलावर के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है, हालांकि उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उन्हें इस पर बिल्कुल विश्वास नहीं है कि यहां आम लोगों के जीवन को कोई खतरा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रांड फोर्क शहर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में वायुसेना का एक अधिकारी शामिल था।

गोलीबारी के कुछ ही मिनट बाद अपराह्न 1.0 बजे पुलिस डिपार्टमेंटल स्टोर पहुंच गई। स्टोर की वेबसाइट के अनुसार स्टोर चौबीसों घंटे खुली रहती है।

गोलीबारी में मारे जाने वाले लोगों की पहचान भी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश