1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के न्यू मेक्सिको में भीषण बस दुर्घटना, 7 लोगों की मौत

अमेरिका के न्यू मेक्सिको में भीषण बस दुर्घटना, 7 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2018 10:49 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 02:52 pm IST

अमेरिकी प्रांत न्यू मेक्सिको में गुरुवार को एक बस दुर्घटना में सात लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यू मेक्सिको की पुलिस ने कहा कि कई बस यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

अमेरिका, न्यू मेक्सिको- India TV Hindi
अमेरिका के न्यू मेक्सिको में भीषण बस दुर्घटना, 4 लोगों की मौत Image Source : AP

वाशिंगटन (अमेरिका): अमेरिका के प्रांत न्यू मेक्सिको में गुरुवार को एक बस दुर्घटना में सात लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यू मेक्सिको की पुलिस ने कहा कि कई बस यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की सही संख्या अभी भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिले हैं कि आई-40 ईस्टबाउंड पर एक सेमी-ट्रैक्टर-ट्रेलर बस की भिड़ंत बस से हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना के चलते न्यू मेक्सिको के सबसे बड़े शहर अलबुकर्क से 170 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में थोरो के पास वेस्टबाउंड आई-40 लेन बंद करना पड़ा। अलबुकर्क से फीनिक्स जा रहे बस में 47 यात्री सवार थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश