1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोदी की यात्रा से होंगे सिलिकॉन वैली और भारत के रिश्ते मजबूत

मोदी की यात्रा से होंगे सिलिकॉन वैली और भारत के रिश्ते मजबूत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2015 05:41 pm IST,  Updated : Sep 24, 2015 05:49 pm IST

नई दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई ने कहा कि भारत लंबे समय से प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए प्रतिभा का निर्यातक रहा है लेकिन इस समय खुद के बदलाव

गूगल के कर्मचारियों...- India TV Hindi
गूगल के कर्मचारियों को मोदी का भाषण सुनने का इंतज़ार

नई दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई ने कहा कि भारत लंबे समय से प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए प्रतिभा का निर्यातक रहा है लेकिन इस समय खुद के बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिससे देश की 1.2 अरब आबादी को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलिकॉन वैली में स्वागत करते हुए भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि गूगल के सभी कर्मचारियों और भारतीय समुदाय में उनकी यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने यूट्यूब वीडियो में कहा भारत और सिलिकॉन वैली के बीच मजबूत संबंध है। भारत लंबे समय से प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिये प्रतिभाओं का निर्यातक रहा है। आईआईटी और अन्य संस्थानों से स्नातक करने वाले भारतीयों द्वारा निर्मित उत्पादों ने विश्व में क्रांति लाने में मदद की है। लेकिन अब भारत अपने क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है।

अगली स्लाइड में देखें VIDEO:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश