1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट 10वीं के गणित टेस्ट में फेल, मिले 40 में से 14 अंक

गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट 10वीं के गणित टेस्ट में फेल, मिले 40 में से 14 अंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 05:03 pm IST

गूगल द्वारा तैयार किया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट हाई स्कूल के गणित के साधारण टेस्ट में फेल हो गया है। रोबोट को इस टेस्ट में 40 में से 14 अंक ही मिल पाए।

Google's Artificial Intelligence-based robot- India TV Hindi
Google's Artificial Intelligence-based robot

न्यूयॉर्क: गूगल द्वारा तैयार किया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट हाई स्कूल के गणित के साधारण टेस्ट में फेल हो गया है। रोबोट को 10वीं के इस टेस्ट में 40 में से 14 अंक ही मिल पाए। टेस्ट में फेल होने के बाद इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोट पर सवाल खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि इस रोबोट को गूगल ने हाई स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बनाया है। 

डीपमाइंड की रिसर्च टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गूगल के इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को अलजेब्रा, कैलकुलस, प्रोबेबिलिटी जैसे मैथ्स के कई टॉपिक के बारे में अच्छे से ट्रेनिंग दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके वह टेस्ट में फेल हो गया है, वहीं टेस्टिंग के दौरान यह भी बात सामने आई कि रोबोट को प्रश्नों के अनुवादे करने में काफी परेशानी हुई। इसके अलावा प्रश्नों को हल करने में भी रोबोटो को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश