1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव: मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए गूगल ने बनाया डूडल, बताया मतदान का स्‍टेप बाइ स्‍टेप तरीका

लोकसभा चुनाव: मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए गूगल ने बनाया डूडल, बताया मतदान का स्‍टेप बाइ स्‍टेप तरीका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2019 09:22 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 09:22 am IST

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी अपनी भूमिका निभा रहा है।

Google- India TV Hindi
Google

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी अपनी भूमिका निभा रहा है। गूगल ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण वाले दिन गुरुवार को मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डूडल बनाया है। 

सर्च इंजन के मुख पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंगे में गूगल लिखा है। गूगल के हिज्जे के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है। भारत में वोट डालने के बाद यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है। 

यहां पर गूगल ने मतदाताओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी है। गूगल ने अपने डूडल को क्लिक करने पर एक खास सर्च पेज पेश किया है। इसमें पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद से लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी करने तक का स्‍टेप बाइ स्‍टेप तरीका दिया है। इसमें अपने साथ ले जा सकने वाले जरूरी दस्‍तावेजों की भी जानकारी दी गई है। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1,279 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है। इस दौरान आंध्र प्रदेश की 175, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024