1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बंदूक लॉबी प्रमुख ने ओबामा को दी टीवी पर बहस की चुनौती

बंदूक लॉबी प्रमुख ने ओबामा को दी टीवी पर बहस की चुनौती

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2016 10:13 am IST,  Updated : Jan 15, 2016 10:14 am IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका की ताकतवर बंदूक लॉबी के प्रमुख वायने लापियरे ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को बंदूक नियंत्रण के मुद्दे पर टीवी पर एक घंटे तक बहस करने की चुनौती दी है। लापियरे ने कल नेशनल

obama- India TV Hindi
obama

न्यूयॉर्क: अमेरिका की ताकतवर बंदूक लॉबी के प्रमुख वायने लापियरे ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को बंदूक नियंत्रण के मुद्दे पर टीवी पर एक घंटे तक बहस करने की चुनौती दी है। लापियरे ने कल नेशनल राइफल एसोसिएशन की वेबसाइट पर डाले गए एक वीडियो में यह चुनौती दी।

लापियरे की इस चुनौती से एक सप्ताह पहले ही लॉबी समूह ने ओबामा की ओर से दिए गए बहस के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। ओबामा ने इस लॉबी को सात जनवरी को सीएनएन टाउन हॉल स्टाइल बैठक के दौरान इन मुद्दों पर बहस के लिए आमंत्रित किया था।

वीडियो में लापियरे ने बहस के लिए अपनी चुनौती रखने से पहले राष्ट्रपति के मूल प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति का आकलन स्पष्ट है। चुनाव से पहले एनआरए को नष्ट करो ताकि हिलेरी इसके बाद दूसरे संशोधन को नष्ट कर सकें। यही वजह है कि हम ओबामा की किसी भी पूर्वनिर्धारित लड़ाई में फंसने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन मैं आपको बता दूं मैं आपसे किसी भी नेटवर्क पर साझा सहमति वाले मध्यस्थ को साथ बैठाते हुए एक घंटे तक आमने-सामने की बहस करने के लिए मिलूंगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी पूर्व निर्धारित सवाल नहीं होंगे और न ही रटे रटाए जवाब होंगे। अमेरिकी लोग खुद यह तय करेंगे कि इस मुद्दे पर वे किस पर यकीन करते हैं- आप पर या एनआरए पर। देखते हैं कि आप एक निष्पक्ष बहस के लिए तैयार हैं कि नहीं।

इस वीडियो में लापियरे ने ओबामा और उनके रिकॉर्ड पर तीखा हमला बोला और साथ ही यह संकल्प लिया कि एनआरए बंदूकों की बिक्री संबंधी नियम कड़े करने वाले उन सभी उपायों से लड़ाई लड़ेगा, जिनकी घोषणा राष्ट्रपति ओबामा ने पिछले सप्ताह की थी। ट्विटर पर जनता के साथ बातचीत में ओबामा ने उन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया, जिनमें पूछा जा रहा था कि क्या वह लापियरे की चुनौती को स्वीकार करेंगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश