1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: कैलिफोर्निया के बार में हुई गोलीबारी, बंदूकधारी समेत 13 लोगों की मौत

अमेरिका: कैलिफोर्निया के बार में हुई गोलीबारी, बंदूकधारी समेत 13 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 05:19 pm IST

अमेरिका के लॉस एंजिलिस इलाके में बुधवार देर रात एक बार में एक बंदूकधारी जबरन घुस गया और उसने गोलीबारी की। इस घटना में बंदूकधारी समेत 13 लोगों की मौत हो गई।

Gunman opens fire at Southern California bar, at least 11 injured- India TV Hindi
Gunman opens fire at Southern California bar, at least 11 injured

वाशिंगटन: अमेरिका के लॉस एंजिलिस इलाके में बुधवार देर रात एक बार में एक बंदूकधारी जबरन घुस गया और उसने गोलीबारी की। इस घटना में बंदूकधारी समेत 13 लोगों की मौत हो गए। वेंटूरा काउंटी शेरिफ के ऑफिस सार्जंट एरिक बुचो ने लॉस एंजिलिस में सीबीएस को बताया कि उपनगर थाउजंड ओक्स स्थित भीड़-भाड़ वाले बार में हुई गोलीबारी में ‘‘कई लोग हताहत’’ हुए हैं और बंदूकधारी भी मारा गया है।

वेंटुरा  काउंटी शेरिफ कार्यालय के कैप्टन गारो कुरेदजियान ने बताया कि बार में कॉलेज के विद्यार्थियों की एक पार्टी चल रही थी और संभवत: सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे। लॉस एंजिलिस टाइम्स ने एक कानून प्रवर्तन अधिकारी के हवाले से बताया कि कम से कम 30 गोलियां चली हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश