1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने भारत सहित 8 देशों को दी ईरान से तेल आयात करने की छूट

अमेरिका ने भारत सहित 8 देशों को दी ईरान से तेल आयात करने की छूट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2018 08:07 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 08:14 pm IST

अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने के लिए सोमवार को अनुमति दे दी। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि

US to exempt China, India, Japan from Iran oil sanctions: US Secretary of State Mike Pompeo- India TV Hindi
US to exempt China, India, Japan from Iran oil sanctions: US Secretary of State Mike Pompeo

अमेरिका: अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से भारत, चीन और जापान सहित आठ देशों को फिलहाल मोहलत दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका ने यह रियायत इस आधार पर दी है क्यों की इन देशों ने ईरान से तेल खरीद में पहले ही भारी कटौती कर दी है। अमेरिका की ओर से ईरान के साथ परमाणु समझौते से अपने को अलग कर उसके तेल और वित्तीय क्षेत्र के विरुद्ध काफी सख्त प्रतिबंध लगाये दिए है। ये प्रतिबंध आज से लागू हो गये हैं।

पोम्पियो ने एक संवाददाता सम्मेलन में इन आठ देशों की सूची की घोषणा की है जिन्हें ईरान से तेल आयात प्रतिबंध में छूट दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान पर दबाव बनाने के लिये अमेरिका हर संभव प्रयास करता रहेगा। पोम्पियो ने जिन आठ देशों की सूची जारी की है उनमें भारत, चीन, जापान के साथ ही इटली, यूनान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और तुर्की भी शामिल है।

अमेरिका ने ईरान सरकार के व्यवहार में बदलाव लाने के लिये उस पर अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाये हैं। इन प्रतिबंधों के तहत ईरान के बैंक और ऊर्जा क्षेत्र को शामिल किया गया है। ईरान से तेल आयात नहीं रोकने वाले यूरोप, एशिया और अन्य देशों पर जुर्माना भी तय किया है।

अमेरिका इससे पहले चाहता था कि भारत सहित सभी देश ईरान से पूरी तरह से तेल आयात बंद करें लेकिन यदि ऐसा होता तो कच्चे तेल के बाजार में भारी उठापटक होने का खतरा बढ़ जाता। संभवत: यह विचार कर कुछ देशों को इसमें छूट दी गई है ताकि वह धीरे धीरे ईरान से तेल की खरीदारी बंद कर सकें। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसराबड़ा उपभोक्ता देश है। अपनी कुल जरूरत का 80 प्रतिशत आयात के जरिये पूरा करता है। इराक और सउदी अरब के बाद ईरान भारत का तीसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता देश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश