1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जमात उद दावा जैसे आतंकी संगठनों से पाकिस्‍तान ने हटाई पाबंदी, अमेरिका हुआ आगबबूला

जमात उद दावा जैसे आतंकी संगठनों से पाकिस्‍तान ने हटाई पाबंदी, अमेरिका हुआ आगबबूला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2018 08:17 am IST,  Updated : Oct 31, 2018 08:18 am IST

अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि हाफिज सईद नीत जमात उद दावा (जेयूडी) और फला ए इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) पर हाल ही में पाबंदी का हटाया जाना ‘वित्तीय कार्रवाई कार्यबल’ (एफएटीएफ) के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता के विपरीत है।

Trump- India TV Hindi
Trump

अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि हाफिज सईद नीत जमात उद दावा (जेयूडी) और फला ए इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) पर हाल ही में पाबंदी का हटाया जाना ‘वित्तीय कार्रवाई कार्यबल’ (एफएटीएफ) के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता के विपरीत है। ​अमेरिका ने कहा कि यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत आतंकवाद से लड़ने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की उसकी क्षमता को कमतर करेगा।

मीडिया में पिछले सप्ताह आई एक खबर में कहा गया कि मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता सईद का संगठन जेयूडी और एफआईएफ पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठनों की सूची में अब नहीं है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत उन पर प्रतिबंध लगाने वाले अध्यादेश की मियाद खत्म हो गई है और इमरान खान के नेतृत्‍व वाली नई सरकार ने इसकी समयावधि नहीं बढाई है। 

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेयूडी और एफआईएफ पर पाबंदी की समयावधि खत्म होना आतंकवाद रोधी वित्तीय व्यवस्था में कमजोरियों पर गौर करने के लिए एफएटीएफ के साथ काम करने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता के प्रतिकूल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश