1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको के कॉकफाईट क्लब में गोलीबारी, 6 की मौत 14 घायल

मेक्सिको के कॉकफाईट क्लब में गोलीबारी, 6 की मौत 14 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2018 09:04 am IST,  Updated : Feb 05, 2018 09:04 am IST

चिहुआहुआ की प्रांतीय राजधानी के एक अवैध कॉकफाइट क्लब में बंदूकधारियों द्वारा की गयी गोलीबारी में छह लोगों की मौत की हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए।

Mexico cocktail club- India TV Hindi
Mexico cocktail club

मेक्सिको सिटी: चिहुआहुआ की प्रांतीय राजधानी के एक अवैध कॉकफाइट क्लब में बंदूकधारियों द्वारा की गयी गोलीबारी में छह लोगों की मौत की हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। उत्तरी मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के अभियोजन कार्यालय ने अपने एक बयान में बताया कि कई नकाबपोश हमलावरों ने ‘सांता मारिया’ कॉकफाईट क्लब में जमा लोगों पर गोलियां चला दी। अभियोजन पक्ष ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल हुए लोगों में सात और 10 साल के दो बच्चे शामिल हैं। मामले में तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश