मिडलटाउन: उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगलों में आग लगने से मोन्टेरी काउंटी में 10 मकान नष्ट या क्षतिगस्त हो गए जबकि राख में एक व्यक्ति का शव मिला है। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले दो जगहों पर आग लगने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और कम से कम 1,400 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्निसुरक्षा विभाग ने कल बताया कि शनिवार की दोपहर को आग लगी और 1,200 एकड़ भूभाग में फैल गई। जिस व्यक्ति का शव मिला है उसकी पहचान नहीं हो पाई है और प्राधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसकी मौत कैसे हुई।
विभाग ने बताया कि जेम्सबर्ग और समीपवर्ती कैचागुआ के निवासियों को वहां से हटने का परामर्श जारी किया गया है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दूरस्थ उत्तरी हिस्से में पहले दो जगहों पर लगी आग से 1,400 मकान नष्ट हो गए और हजारों घरों को खतरा बना हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें: बेटियों को कम मिला पति का दुलार, तो मां ने की तीन बेटों की हत्या
अमेरिका में 11 साल के लड़के पर तीन साल के बच्चे की हत्या का आरोप