1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक भारत-अमेरिका संबंध: कृष्णमूर्ति

दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक भारत-अमेरिका संबंध: कृष्णमूर्ति

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2017 06:25 am IST,  Updated : Aug 10, 2017 06:25 am IST

भारत अमेरिका संबंधों को दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक बताते हुए, भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने आज कहा कि आने वाले वर्षों में यह रिश्ता और महत्वूर्ण हो सकता है।

राजा कृष्णमूर्ति- India TV Hindi
राजा कृष्णमूर्ति

वाशिंगटन: भारत अमेरिका संबंधों को दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक बताते हुए, भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने आज कहा कि आने वाले वर्षों में यह रिश्ता और महत्वूर्ण हो सकता है। (भारत और चीन के बीच युद्ध की उलटी गिनती शुरू: चाइना डेली)

कृष्णमूर्ति ने कहा दोनों देशों के बीच अरबों के आर्थिक कारोबार से लेकर हमारी सुरक्षा भागीदारी और सांस्कृतिक आदान प्रदान तक अमेरिका भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक हैं और आने वाली सदी में यह और अधिक अहम होंगे।।

उन्होंने कहा अमेरिका और भारत न केवल हमारे साझा हितों और संस्कृति को लेकर साथ हैं बल्कि स्वतंत्रता, न्याय और लोकतंत्र को लेकर हमारी साझा प्रतिबद्धताएं हैं। मै हमारे दोनों के विशेष संबंधों को आने वाले समय में हमारे परस्पर लाभ के लिए आगे बढ़ाने में मदद करने का आकांक्षी हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश