1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आतंकवादियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले पर हो कार्रवाई : भारत

आतंकवादियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले पर हो कार्रवाई : भारत

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 08:22 am IST,  Updated : May 15, 2015 08:47 am IST

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने उन देशों की कड़ी आलोचना की है, जिनकी इच्छित नीतियों के कारण आतंकवादियों को शस्त्र उपलब्ध हो रहे हैं और इसके साथ ही इसने छोटे हथियारों के अवैध व्यापार पर रोक

UN indiansसंयुक्त राष्ट्र के अभियान में भारत के शांति रक्षकों की संख्या सबसे अधिक है और मुखर्जी ने आतंकवाद से उन्हें खतरे का उल्लेख करते हुए कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों पर आतंकवादी संगठन के इन हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर करते हैं।"

इस दौरान एक अन्य वक्ताओं में छोटे हथियारों के प्रसार के खिलाफ लड़ने वाले कोटे डीवॉयर के नेता और हथियारों के खतरे का सामना कर चुके कारामोको दिकाइत ने कहा, "हम कई दिनों से आतंकित है, जानवरों की तरह हमारा शिकार हो रहा है, बिना भोजन, बिना पानी, बिना मदद के लगातार मौत के डर से हम जी रहे हैं।"

हथियारों की आपूर्ति की पहचान करते हुए उन्होंने कहा कि लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद वहां से हथियार माली, निगर, नाइजेरिया, चाड और कैमरून में आतंकवादी संगठनों को फलने-फूलने के लिए भेजे जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश