1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक को छह साल की जेल

भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक को छह साल की जेल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2015 12:20 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 12:20 pm IST

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के एक अमेरिकी चिकित्सक को स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का शुल्क ज्यादा दिखाकर और ज्यादा वसूलकर संघीय चिकित्सा बीमा कार्यक्रमों को चूना लगाने के लिए आज करीब छह साल की जेल की सजा

भारतीय मूल के अमेरिकी...- India TV Hindi
भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक को छह साल की जेल

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के एक अमेरिकी चिकित्सक को स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का शुल्क ज्यादा दिखाकर और ज्यादा वसूलकर संघीय चिकित्सा बीमा कार्यक्रमों को चूना लगाने के लिए आज करीब छह साल की जेल की सजा सुनायी गयी और 22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया।

डिस्ट्रीक्ट ऑफ नेवाडा के अमेरिकी अटॉर्नी डेनियल बोगडेन ने कहा कि वर्तमान में बंद नेवाडा इंडोस्कोपी सेंटर के पूर्व मालिक 65 साल के चिकित्सक दीपक देसाई को संघीय कारागार में 71 महीने की कैद, निगरानी के अधीन तीन साल की रिहाई और क्षतिपूर्ति के लिए 22 लाख डॉलर के भुगतान का आदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि देसाई ने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए जानबूझकर संघीय स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रणाली को चूना लगाया। बोगडेन ने कहा, हमें उम्मीद है कि इसके साथ ही नेवाडा के लोगों और व्यवसायों को नुकसान पहुंचाने के इस लंबे और अनैतिक अध्याय का अंत होगा। देसाई ने अप्रैल में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी धोखाधड़ी की साजिश से जुड़े दो अपराध कबूल किए थे। पीडि़तों को इससे करीब 22 लाख डॉलर का नुकसान हुआ।

जनवरी 2005 और फरवरी 2008 के बीच देसाई ने एनिस्थिसिया देने वाली प्रमाणित पंजीकृत नर्स के मरीजों पर दिए गए समय को बढ़ाकर अपने इंडोस्कोपी सेंटर में मेडीकेयर, मेडीकैड और दूसरी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से ज्यादा पैसे वसूलने की साजिश की। देसाई और उसकी सह साजिशकर्ता टोन्या रशिंग ने एक अलग कंपनी बनाकर एनेस्थिसिया सेवाओं के लिए बिल बनाने का काम भी किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश