1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी रेस्तरां के भीतर भारतीय ने पत्नी की हत्या की

अमेरिकी रेस्तरां के भीतर भारतीय ने पत्नी की हत्या की

 Written By: IANS
 Published : Apr 16, 2015 08:37 am IST,  Updated : Apr 16, 2015 09:39 am IST

वॉशिंगटन: अमेरिका के डंकिन डोनट्स रेस्तरां की रसोई के अंदर 24 वर्षीय भारतीय नागरिक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 21 साल की पलक भद्रेश कुमार पटेल मैरीलैंड

- India TV Hindi

वॉशिंगटन: अमेरिका के डंकिन डोनट्स रेस्तरां की रसोई के अंदर 24 वर्षीय भारतीय नागरिक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 21 साल की पलक भद्रेश कुमार पटेल मैरीलैंड स्थित इस रेस्तरां की रसोई में मृत पाई गईं। उनकी पीट-पीट कर हत्या की गई थी।

 

इस मामले में उसके पति भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल पर हत्या का संदेह है। पति और पत्नी दोनों इसी रेस्तरां में काम करते थे। पुलिस ने अब आरोपी पति की तलाश के लिए जनता की मदद मांगी है।

 

एने अरुंडेज काउंटी के पुलिस अधिकारी जस्टिन मुलकाय ने कहा, 'हम इसे घरेलू हिंसा से संबंधित मामला मान कर चल रहे हैं। वे पति-पत्नी थे और साथ रहते थे।' बीते रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे पलक का शव मिलने के बारे में पुलिस को सूचित किया गया था। भद्रेश कुमार के बारे में सूचना देने पर 2,000 डॉलर कर ईनाम भी रखा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश