1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारतवंशी पर लूटपाट के आरोप

अमेरिका में भारतवंशी पर लूटपाट के आरोप

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2015 05:32 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 05:32 pm IST

ह्युस्टन: अमेरिका के उटाह राज्य में एक भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर रेस्तरां तथा वित्तीय लेनदेन करने वाली इकाई में लूटपाट करने के आरोप लगाए गए हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने शुक्रवार को

अमेरिका में भारतवंशी...- India TV Hindi
अमेरिका में भारतवंशी पर लूटपाट के आरोप

ह्युस्टन: अमेरिका के उटाह राज्य में एक भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर रेस्तरां तथा वित्तीय लेनदेन करने वाली इकाई में लूटपाट करने के आरोप लगाए गए हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। भारतवंशी मनमीत सिंह भाटिया और उनके साथी मार्क कोनरैड ने मई में सॉल्ट लेक सिटी में ऋण तथा कैश चेक तैयार करने वाली चेक सिटी और द स्मोक शॉप रेस्तरां में लूटपाट की थी।

एफबीआई की तरफ से प्रेस को जारी बयान के अनुसार, न्यायालय ने उन पर बुधवार को लूटपाट तथा गोलीबारी करने के आरोप लगाए हैं। अमेरिका में सामान्य तौर पर भारतवंशी लोग धोखाधड़ी, इनसाइडर ट्रेडिंग और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों में तो शामिल रहे हैं, लेकिन उनपर लूटपाट के आरोप की घटना अपने आप में दुर्लभ है। तीन महीने पहले ही अप्रैल में 'बॉम्बशेल बंडिट' के नाम से कुख्यात भारतवंशी नर्स को लूटपाट के आरोप में पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। उस पर तीन राज्यों में कई बैंकों में लूटपाट करने के आरोप थे

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश