1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सर्वाधिक वेतन पाने वाले CEO में नडेला पहले स्थान पर

सर्वाधिक वेतन पाने वाले CEO में नडेला पहले स्थान पर

 Written By: Agency
 Published : Apr 16, 2015 09:20 am IST,  Updated : Apr 16, 2015 09:39 am IST

न्यू यॉर्क: अमेरिका में सबसे अधिक वेतन भुगतान पाने वाले मुख्य कार्याधिकारियों (सीईओ) की सूची में सत्य नडेला को पहले स्थान पर रखा गया है। भारतीय मूल के नडेला प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं।

- India TV Hindi

एक अध्ययन 'द इक्वीलर 100 सीईओ पे स्टडी' में तथ्य निकाला गया है। इस अध्ययन में अमेरिका की 100 सबसे बड़ी कंपनियेां के सीईओ के वेतनमान का अध्ययन किया गया है।

पिछले साल ओरेक्ल के लैरी एलिसन पहले स्थान पर थे लेकिन इस बार नाडेला ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसके अनुसार नाडेला का वेतनमान भुतगान 8.43 करोड डालर (525 करोड़ रपये) सालाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश