1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कल करेंगे ट्रंप से मुलाकात

अमेरिका पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कल करेंगे ट्रंप से मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2017 07:11 am IST,  Updated : Jun 25, 2017 07:12 am IST

अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं। रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी वॉशिंगटन डीसी पहुंचे जहां पीएम मोदी के स्वागत पर तमाम लोग नजर आए।

modi- India TV Hindi
modi

अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं। रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी वॉशिंगटन डीसी पहुंचे जहां पीएम मोदी के स्वागत पर तमाम लोग नजर आए। अमेरिका पहुंचने पर लोगों ने मोदी का स्वागत किया, मोदी ने वहां मौजूद सभी लोगों से हाथ मिलाया। तीन देशों की इस यात्रा के दौरान मोदी इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ताएं करेंगे। मोदी की चार दिवसीय यात्रा का सबसे अहम चरण अमेरिका की यात्रा में होगा। पीएम मोदी का यह 5वां अमेरिकी दौरा है, इसके बावजूद भी लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। (पुर्तगाल यात्रा पर PM नरेंद्र मोदी, भारत-पुर्तगाल में कई अहम समझौते)

मोदी की चार दिवसीय यात्रा का सबसे अहम चरण अमेरिका की यात्रा में होगा। सोमवार 26 जून को पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। अपनी अमेरिका यात्रा से पहले मोदी ने कहा कि वह विचारों के गहरे आदान-प्रदान की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, मेरी अमेरिका यात्रा का उद्देश्य हमारे देशों के बीच संबंधों को गहरा करना है। भारत और अमेरिका के बीच के संबंध हमारे देशों और वि को लाभान्वित करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश