टोरंटो: इंटरपोल ने भारत से बाहर मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चलाने में कथित तौर पर शामिल भारतीय मूल के नौ लोगों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। रंजीत दारा औजला, लेम्बर डालेह, परमिंदर सिंह देव, सरबजीत सिंह संदर, हरबंस सिंह सिद्धू, निरंकार सिंह ढिल्लन, गुरसेवक सिंह ढिल्लन, अमरजीत सिंह एवं प्रदीप सिंह के खिलाफ नोटिस जारी की गई है।
समाचार पत्र द वैंकूअर पोस्ट के अनुसार बीसी कबड्डी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष औजला ने कहा कि मामले की कानूनीलड़ाई लड़ने के लिए भारत जाएंगे। उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोप को गलत बताया है। ये आरोप 2013 में पंजाब में पूर्व पुलिसकर्मी जगदीश भोला की गिरफ्तारी के बाद से सामने आ रहे हैं। औजला ने कहा कि भोला की गिरफ्तारी के समय वह पंजाब में थे, लेकिन उनसे कभी पूछताछ नहीं की गई।