1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. IS उकसा रहा लोन-वुल्फ अटैक के लिए लोगों को: ओबामा

IS उकसा रहा लोन-वुल्फ अटैक के लिए लोगों को: ओबामा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2016 03:41 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 03:41 pm IST

दुनियाभर में हो रहे हमलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को चेताते हुए कहा हमलों के पीछे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का हाथ है

is incouraging people for lone-wolf- India TV Hindi
is incouraging people for lone-wolf

वाशिंगटन: दुनियाभर में हो रहे हमलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को चेताते हुए कहा हमलों के पीछे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का हाथ है और वह लोगों को अकेले हमले (लोन-वुल्फ अटैक) के लिए उकसा रहा है।

ओबामा ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "IS सीरिया और इराक में लगातार हार रहा है, पर वह अब भी इस तरह के हमलों को उकसाने में सक्षम है"। 

ओबामा के मुताबिक, अलकायदा से अलग IS लोगों को अकेले हमला करने के लिए उकसा रहा है, जिसके बारे में पता लगा पाना तथा रोक पाना अपेक्षाकृत मुश्किल होता है।

ओबामा के अनुसार, "IS ने समझ लिया है कि यदि वह कुछ लोगों को या एक भी व्यक्ति को सबवे अथवा परेड पर हमले के लिए मना लेता है.. और इसमें हजारों लोगों की जगह कुछ लोग भी मारे जाते हैं तो भी इससे लोगों में डर व आशंकाएं फैलेंगी और दबदबा बढ़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश